पुणे

Pune Crime News: अच्छे पार्टनर की तलाश में 'गुरु' के झांसे में आई महिला, हुई 12 लाख की ठगी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 02:16 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक फर्जी गुरु के झांसे में आकर महिला के साथ 12.17 लाख रुपये की ठगी हुई है। घटना चिखली पुलिस थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला तलाकशुदा है और वह दोबारा शादी करने के लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रही है, जिसके चलते उसके साथ यह ठगी हुई है।

Image

फर्जी गुरु ने महिला के साथ ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्जी गुरु के झांसे में आकर महिला के साथ हुई 12.17 लाख रुपये की ठगी
  • पीड़ित महिला है तलाकशुदा
  • दोबारा शादी करने के लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश में थी महिला


Pune Crime News: अंधविश्वास जैसी घटनाओं का अक्सर कई लोग शिकार होते रहते हैं। गुरु और तांत्रिक जैसे ढोंगियों के चक्कर में आकर लोग अपना कई तरह से नुकसान करवा लेते हैं। पूजा और काले जादू की वजह से कई लोग ठगी का भी शिकार होते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना पुणे में हुई है, जहां एक फर्जी "गुरु" ने एक महिला के साथ 12.17 लाख रुपये की ठगी की है। घटना चिखली पुलिस थाना क्षेत्र की है। ठगी का पता चलने के बाद 36 साल की महिला ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि, आध्यात्मिक शक्तियों का दावा करने वाले झारखंड के एक "गुरु" ने उसे एक अच्छा पार्टन खोजने के लिए एक अनुष्ठान करने के बहाने 12.17 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने बताया है कि, पीड़ित महिला तलाशुदा है और वह फिर से शादी करने के लिए एक पार्टनर की तलाश कर रही है।

एक शख्स ने दिया था गुरु का झांसा

चिखली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि, तलाकशुदा महिला ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया था, क्योंकि वह दोबारा शादी करना चाहती है। वेबसाइट के जरिए उसकी पंढरपुर के एक आदमी से जान पहचान हो गई। उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि, उसे एक साथी ढूंढने में मुश्किल आ सकती है क्योंकि वह तलाकशुदा है। महिला की समस्या को हल करने के लिए उसने झारखंड के एक "गुरुजी" का नंबर दिया। महिला ने शिकायत में कहा गया है कि, सितंबर में, "गुरु" ने उससे संपर्क किया और पूजा करने के लिए 7,000 रुपये यूपीआई भुगतान के जरिए मांग लिए।

महिला के अंदर डाली 'दैवीय शक्ति'

महिला के अनुसार, फिर आरोपी "गुरु" ने अलग-अलग रस्मों को निभाने के बहाने पीड़ित महिला से नियमित रूप से पैसे मांगने लगा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, अक्टूबर में आरोपी "गुरु" ने बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 87,500 रुपये और 2 लाख रुपये लिए। उसने महिला से दावा किया कि, उसने उसके अंदर एक 'दैवीय शक्ति' जोड़ दी है, और वह जल्द ही शादी कर लेगी। आखिरकार उसे एहसास हुआ कि, वह "गुरु" उसे धोखा दे रहा है, और उसने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा है कि, पुलिस के पास गुरुजी का नंबर है। पुलिस पंढरपुर के उस व्यक्ति से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article