पुणे

Pune Crime News: पत्नी से झगड़ा होने पर रेस्टोरेंट मालिक ने चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 10:55 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तीखी नोकझोंक के बाद पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब वह शराब के नशे में था।

Image

पुणे अपराध

KEY HIGHLIGHTS
  • एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर पिस्तौल से फायरिंग की ।
  • घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
  • आरोपी ने शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम।

Pune Crime News: बहुत से घरों में पति-पत्नी का झगड़ा कितना बड़ा रूप ले सकता है, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। कुछ हादसे ऐसे भी होते हैं, जिनकी वजह से जेल तक जाना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में देखने को मिला है। जहां एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ तीखी नोकझोंक के अपने बंगले पर एक लाइसेंसी पिस्तौल से एक राउंड फायरिंग कर दी। घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है।

मामले पर विश्रांतवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक दत्तात्रेय भापकर ने जानकारी देते हुए कहा है कि गोली उसके कमरे के दरवाजे पर लगी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी रेस्टोरेंट मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और एक खाली राउंड के साथ पिस्तौल और जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया है।

आरोपी ने 2015 में भी की थी ऐसी हरकत

आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसकी पिस्तौल के लाइसेंस को निलंबित / रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी आरोपी साल 2015 में भी इसी तरह की हरकत कर चुका है, जब उसने अपने बंगले की छत से इसी लाइसेंसी पिस्तौल से एक राउंड फायर किया था। दत्तात्रेय भापकर ने कहा है कि पुलिस ने तब उसकी पिस्तौल जब्त कर ली थी और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, उसने शहर की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया और पिस्तौल को छुड़ा लिया था।

पिता ने किया पुलिस को फोन

वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा है, हम 2015 के मामले से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे कि वह अपनी पिस्तौल के लाइसेंस को कैसे बनाए रखने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया है कि रेस्टोरेंट मालिक के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी है कि गुरुवार दोपहर को शराब के नशे में आरोपी घर लौटा और अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ झगड़ा करने लगा। आरोपी के परिवार के मुताबिक मालिक अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। बाद में उसके पिता ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके पिता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और घटना की जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक ने दत्तात्रेय भापकर कहा है कि पुलिस की एक टीम बंगले में पहुंची और उस व्यक्ति को उसके कमरे में पाया। उन्होंने पिस्तौल बरामद की और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'