पुणे

Pune: नौकरानी ने घर से चुराए लाखों के गहने, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 02:58 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर में लाखों रुपयों के गहनों की चोरी की है। शातिर नौकरानी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब पीड़ित परिवार जन्मदिन मनाने के लिए शहर के बाहर गया हुआ था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नौकरानी ने की गहनों की चोरी की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नौकरानी ने अपने मालिक के घर में किए लाखों के गहने चोरी
  • चोरी उस वक्त की जब परिवार शहर से बाहर था
  • पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी नौकरानी को किया गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे में एक महिला जिस घर में वह काम करती थी, उसी घर से उसने 70 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। उस महिला को हडपसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य जन्मदिन मनाने के लिए पुणे से बाहर थे। परिवार ने गहने पूजा के लिए रखे हुए थे, जिस पर नौकरानी ने हाथ साफ किया है। परिवार ने लौटने के बाद पूजा के गहनों की जांच की तो पता चला कि, वह चोरी हो गए हैं। गहनों को परिवार ने घर के एक कैबिनेट की दराज में रखा था। चोरी का पता चलने के बाद परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

मामले पर हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने कहा है कि, जांच के दौरान पुलिस को बताया गया है कि शिकायतकर्ता के सातवीं मंजिल के अपार्टमेंट के बाहरी ताले और अलमारी को कोई नुकसान या तोड़-फोड़ नहीं हुई थी। बस यह पता चला कि, एक नौकरानी अपार्टमेंट में काम करने के लिए आई थी।

ऑटो रिक्शा की सीट में छुपाए थे गहने

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने आगे कहा है कि, नौकरानी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। उन्होंने यह भी बताया है कि, पुलिस ने लंबी जांच की और हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज को देखा है। इसके बाद नौकरानी से दोबारा पूछताछ की गई तो उसने और जानकारी दी। हालांकि उसके घर की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी शाहिद शेख को पता चला कि, नौकरानी का पति एक ऑटो रिक्शा चलाता है। जब ऑटो रिक्शा की जांच की गई तो उसके पीछे की सीट के नीचे कुछ सोने के आभूषण मिले।

नौकरानी ने घर की चाबी अपने पास रखी

पूछताछ में नौकरानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और दावा किया कि, उसने गहने ऑटो रिक्शा में रखे थे। और बाकि के गहनों को उसने अपनी छत पर एक ड्रम में छिपा दिया था। चूंकि शिकायतकर्ता के फ्लैट की दो चाबियां हैं, इसलिए नौकरानी ने उनमें से एक चाबी ली और उसका इस्तेमाल फ्लैट में घुसने और अपराध करने के लिए किया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी नौकरानी के पास श्री स्वामी समर्थ का चांदी का मुकुट, एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान मिला, जिसकी कुल कीमत 3.5 लाख रुपये है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article