पुणे

Pune Crime News: ई-स्कूटर बेचने के नाम पर शख्स के साथ 97 हजार रुपये की ठगी, सेल्समैन बन लगाया चूना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:04 PM IST

Pune Crime News: एक शातिर साइबर ठग ने एक युवक के साथ 97,740 रुपये की ठगी की है। आरोपी ने पीड़ित को ई-स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी की है। ठगी ने पीड़ित से पहले आधार, पैन कार्ड और ई-मेल पता मांगा और फिर हजारों रुपयों को चूना लगा दिया।

Image

पुणे में ई-स्कूटर के नाम पर ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइबर ठग ने एक युवक के साथ 97,740 रुपये की ठगी की
  • आरोपी ने पीड़ित से ई-स्कूटर बेचने के नाम पर ठगी की
  • ठग ने सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में दिया था अपना परिचय

Pune Crime News: शातिर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए हर दिन नए तरीके अपनाते रहते हैं। बीते कुछ वक्त में साइबर ठगी के जरिए ठग मासूम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते रहते हैं और उन्हें हजारों-लाखों रुपये का चूना लगाते रहते हैं। अब ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने एक शख्स के साथ ई-स्कूटर बेचने के नाम पर 97 हजार रुपये की ठगी की है।

घटना पुणे कोथरुड पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने एक टेलीकॉलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि, टेलीकॉलर ने एक 21 साल के युवक के साथ ई-स्कूटर बेचने के बहाने कथित रूप से ठगी की है। अकोला से संबंध रखने वाला पीड़ित युवक वर्तमान में पुणे के भुसारी कॉलोनी में रह रहा था।

पीड़ित को ठग ने दिया ये ऑफर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, पीड़ित युवक को 18 सितंबर को एक टेलीकॉलर ने कॉल किया। उसने पीड़ित को बेंगलुरु में एक ई-स्कूटर आधारित फर्म का सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में परिचय दिया। कोथरुड पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक महेंद्र जगताप ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, कॉल करने वाले ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर कहा है कि, उसकी कंपनी 1.40 लाख रुपये के बाजार मूल्य के मुकाबले 20,000 रुपये की रियायती दर पर ई-स्कूटर बेच रहे हैं।

इस तरह से लगाया चूना

जगताप ने आगे बताया कि, युवक की ओर से वाहन खरीदने में रुचि जाहिर करने के बाद, फोन करने वाले ने उसे अपना आधार, पैन कार्ड और ई-मेल पता शेयर करने के लिए कहा। फिर 19 सितंबर को ऑनलाइन मोड के जरिए पीड़ित युवक ने कुल 97,740 रुपये के अलग-अलग शुल्क का भुगतान कर दिया। इसके कुछ समय बाद युवक को महसूस हुआ कि कॉल करने वाले ने उसे ठग लिया है। ऐसे में उसने फोन करने वाले से कहा कि, वह वाहन की डिलीवरी प्राप्त करने के बाद शेष राशि का भुगतान करेगा। इसके बाद उसने कोथरुड पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article