Pune Crime News: बहुत से लोगों की जिंदगी में कुछ दोस्त और जानकार ऐसे होते हैं, जो हर वक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में लगे रहते हैं। पुणे में भी एक ऐसी घटना देखने को मिली हैं, जहां एक जानकार ने दो लोगों की मदद से एक व्यापारी को किडनैप कर फिरौती मांगी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। घटना पुणे के लोनीकंद पुलिस थाना क्षेत्र की है।
आरोपियों की पहचान राहुल और सूरज के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी का नाम विशाल है, जो फरार है। जबकि पीड़ित की पहचान राजीव लक्ष्मणप्रसाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि, राहुल और सूरज ने राजीव का किडनैप उसका वाहन ठीक करने के बहाने किया था। दोनों ने उसे मदद की पेशकश की थी।
5 लाख रुपये की फिरौती मांगी
पुलिस के मुताबिक, राजीव का किडनैप करने के बाद दोनों आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे थे, लेकिन 1.50 लाख रुपये की रंगदारी की। घटना 22 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे केसनंद ठूर रोड पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल व्यापारी राजीव को पहले से जानता था। राहुल ने उसे जबरन मरम्मत के लिए अपनी गाड़ी लाने को कहा। बाद में सूरज और विशाल ने कपड़े से राजीव की आंखों पर पट्टी बांध दी और दूसरी कार में लेकर चले गए। किडनैप करने के बाद आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी, वरना उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
व्यापारी को बेटी का किडनैप करने की दी धमकी
बाद में, फिरौती की राशि 1.50 लाख में तय की गई थी। सौदे के बाद सूरज और विशाल ने राजीव को छोड़ दिया, लेकिन धमकी दी कि, अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी बेटी का किडनैप कर लिया जाएगा। हालांकि राजीव ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार के मार्गदर्शन में शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ निरीक्षक गजानन पवार ने बताया कि, दोनों आरोपियों को अपहरण और रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा अभी फरार है।
