पुणे

Pune News: अफेयर के शक में पत्नी के बचपन के दोस्त की पति ने की हत्या, 10वें फ्लोर से दिया धक्का

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:14 PM IST

Pune News: पुणे में पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी पत्नी के बचपन के दोस्त की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया है किआरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या की फिर बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से धक्का दे दिया।

Image

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उतारा पत्नी के दोस्त को मौत के घाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की पत्नी के दोस्त ही हत्या
  • धारदार हथियार से हत्या करने के बाद बिल्डिंग से दिया धक्का
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर को था युवक और पत्नी के अफेयर का शक


Pune Crime News: पुणे की भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक शख्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर पर अपनी पत्नी के बचपन के दोस्त की धारदार हथियार से हत्या करने और फिर एक बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से धक्का देने का आरोप है। घटना बुधवार को पुणे के मोशी की है। मृतक अहमदनगर जिले के राहत तालुका का रहने वाला था, पुणे में उसका कपड़े धोने का व्यवसाय था, उसकी उम्र 37 साल की थी।

मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना के समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उसकी पत्नी और उनकी नौ साल की बेटी (दूसरे कमरे में सो रही थी) फ्लैट में थीं। युवक की मौत के तुरंत बाद सोसाइटी के लोगों ने भोसरी एमआईडीसी पुलिस को संपर्क किया और मामले की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

मामले पर भोसरी एमआईडीसी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र निकलाजे ने बताया है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी पत्नी ने शुरू में पुलिस को बताया कि बालकनी पर चढ़ने का प्रयास करते समय उनका दोस्त (मृतक) दुर्घटनावश गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में मृतक के शव पर लगी चोटों में से एक धारदार हथियार से किया गया घाव था। इसके बाद और अन्य परिस्थितियों के आधार पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को होने लगा था अफेयर का शक

पुलिस अभी तक वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद नहीं कर पाई है। मृतक के बड़े भाई ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मृतक और आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी स्कूल के दोस्त थे और हाल ही में एक स्कूल के रियूनियन के दौरान फिर से संपर्क में आ गए। इसके बाद वे फोन कॉल पर बात करने लगे। मृतक अक्सर आरोपी की पत्नी से मिलने भी आता था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पत्नी के दोस्त से मिलने से नाखुश था और उनके अफेयर का शक होने लगा, जिसको लेकर अक्सर उनका झगड़े होता था।

पुलिस ने की जांच

बुधवार की रात युवक अपने माता-पिता के साथ पुणे आया और उन्हें वाकाड में अपने भाई के घर छोड़ गया। जब उसने पाया कि इंजीनियर घर पर नहीं है तो वह उसकी पत्नी से मिलने गया। दोनों खरीदारी करने गए, रात का खाना खाया और मोशी लौट आए, जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने परिवार के साथ रहता है। महिला के घर मोशी पहुंचने पर युवक आराम करना चाहता था और वहीं रुक गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस सब के दौरान, अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। भोसरी एमआईडीसी पुलिस के सहायक निरीक्षक सोमनाथ पांचाल ने कहा है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी पत्नी ने दावा किया कि युवक का गिरना एक दुर्घटना थी। बाद में जांच के बाद घटना का पूरा सच सामने आया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article