पुणे

Pune Crime News: पत्नी के साथ अफेयर के शक में दोस्त ने ली दोस्त की जान, हुआ गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:53 PM IST

Pune Crime News: एक दोस्त ने अपनी पत्नी के साथ अफेयर के शक में अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी इस बात से भी काफी गुस्से में था कि मृतक ने उसकी नपुंसकता की अफवाह फैलाई हुई थी। जिसके चलते उसने चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी।

Image

पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त ने ली दोस्त की जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी के साथ अफेयर के शक में दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या की
  • मृतक ने उसकी नपुंसकता की अफवाह फैलाई हुई थी
  • पड़ोसी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

Pune Crime News: शक हर इंसान की जिंदगी में बेहद खतरनाक रहता है। बहुत बार इस शक के चक्कर में लोग ऐसा काम कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें पूरी जिंदगी पछताना पड़ जाता है। शक की वजह से लोग अपराध का रास्ता भी अपना लेते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे में देखने को मिला है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दोस्त को शक था कि, मृतक का उसकी पत्नी के साथ अफेयर है। इस अफेयर के शक में दोस्त ने दोस्त की जान ले ली।

घटना जालना जिले के अंबाद कस्बे की है। यहां होल्कर नगर इलाके में दिन दहाड़े एक 36 साल के शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अफेयर रखने के शक में अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राजेंद्र भोरे के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 40 साल थी।

आरोपी के पड़ोसी ने भी दिया साथ

मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, सोमवार सुबह मृतक राजेंद्र भोरे सैर के लिए अपने घर से बाहर निकला था। इंतजार में बैठे उसके दोस्त और पड़ोसी पाराजी दिवाते ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसे खून से लथपथ छोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को जांच में पता चला कि, राजेंद्र भोरे की हत्या उसके दोस्त और पड़ोसी ने मिलकर की है।

इस वजह से गुस्से में था आरोपी दोस्त

पुलिस के अनुसार, हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े और हत्या को अंजाम देने वाला हथियार भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दोस्त ने बताया है कि उसको शक था कि मृतक राजेंद्र भोरे और उसकी पत्नी का अफेयर था। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया है कि राजेंद्र भोरे उसकी नपुंसकता की अफवाह भी फैलता था, जिससे गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article