पुणे

Pune News: बाप बना बेटे का हत्यारा, बेटे की शराब की लत से परेशान होकर पिता ने की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:50 PM IST

Pune Crime News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के सदुम्ब्रे इलाके में एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पिता बेटे की शराब की लत से परेशान था। वह उसे शराब छोड़कर नौकरी करने का अनुरोध करता था। गुस्से में आकर उसने बेटे की हत्या कर दी।

Image

पिता ने की शराबी बेटे की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया
  • आरोपी पिता बेटे की शराब की लत से था परेशान
  • पिता बेटे को शराब छोड़ नौकरी करने के लिए कहता था

Pune Crime News: कुछ घरेलू झगड़े इतने खतरनाक होते हैं कि बड़ा रूप ले लेता हैं। बहुत बार बाप-बेटे ही एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाप मृतक बेटे की शराब की लत से काफी परेशान था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। ऐसे में गुस्से में आकर पिता ने बेटे की हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया है कि, 55 वर्षीय बाप ने घर में शराबी बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या की है। आरोपी की पहचान बालू बबन बोरकर के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता है। जबकि मृतक का नाम समीर बालू बोरकर था। घटना मंगलवार शाम 5:52 बजे की है जब उनका बेटा पिंपरी-चिंचवड़ शहर के सदुम्ब्रे इलाके के बोरकरवस्ती में घर पर था।

आरोपी पिता बेटे से नौकरी करने के लिए कहता था

मंगलवार को आरोपी अपनी पोती का जन्मदिन मना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता बार-बार मृत बेटे से शराब छोड़ने का अनुरोध करता रहता था। पुलिस के मुताबिक, समीर बेरोजगार था। उसके पिता ने उसे कई बार शराब बंद करने और नौकरी करने का अनुरोध किया था। मंगलवार को बालू का परिवार अपनी पोती का जन्मदिन मना रहा था, तभी नशे की हालत में समीर घर में घुस गया और उसके पिता के साथ उसकी जुबानी जंग हो गई।

परिवार ने दी पुलिस को सूचना

मामले पर तालेगांव एमआईडीसी के सहायक निरीक्षक एस पांडे ने कहा कि, चूंकि बालू पहले से ही अपने बेटे की बुरी आदतों से परेशान था और पोती के जन्मदिन समारोह को खराब करने से तंग आ गया था। गुस्से में आकर आरोपी पिता ने अपने बेटे के सिर को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। घटना के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और बालू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। तालेगांव एमआईडीसी थाने में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'