पुणे

Pune:रक्षक बना भक्षक, नाबालिग का यौन शोषण करने पर ASI के खिलाफ मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:26 AM IST

Pune Crime News: एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) रैंक के पुलिस अधिकारी पर नाबालिग के साथ बस में दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी एएसआई के खिलाफ बोरगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ आंतरिक जांच की तैयारी की जा रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS

  • एएसआई पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
  • बोरगांव थाने में मामला दर्ज किया गया
  • बस के अंदर दिखाई दरिंदगी

पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए होती है। एक पीड़ित और परेशान इंसान जो बात किसी और से नहीं कहता है, वह पुलिस को बताता है, ताकि हर मुश्किल घड़ी में पुलिस उसकी सहायता कर सकते, लेकिन लोगों की सुरक्षा का वादा करने वाली पुलिस कब भक्षक बन रही है। इसका ताजा उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) रैंक के पुलिस अधिकारी ने एक नाबालिग के साथ दरिंदगी दिखाई है।

घटना पुणे के कोल्हापुर की है। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सतारा पुलिस के बोरगांव थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उसको थाने आने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा पुलिस ने हर तरीके से जांच करने के आदेश दिए हैं।

आरोपी के खिलाफ होगी आंतरिक जांच

मामले पर कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश बालकवड़े से पीड़ित पक्ष ने अनुरोध किया गया है कि अगर आवश्यक हो तो आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ आंतरिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया है। दूसरी ओर बोरगांव थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सीएम मचले ने कहा है कि हमने आईपीसी की धारा 324 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया है। हमने पूछताछ के लिए आरोपी की उपस्थिति की मांग की है।

आरोप: बस के अंदर किया दुष्कर्म

पुलिस ने मामले पर बताया है कि आरोपी कोल्हापुर पुलिस की कबड्डी टीम का हिस्सा था जो खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सतारा भेजी गई थी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि नाबालिग के साथ कथित तौर पर चलती बस में यौन उत्पीड़न किया गया था। फिलहाल जांच कर रही पुलिस की टीम हर पहलू से मामले पर नजर रख रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article