पुणे

Pune Crime: ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में बुर्जुग को लगा 17.10 लाख का चूना, मामला हुआ दर्ज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 03:07 PM IST

Pune Crime News: ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में एक 79 वर्षीय शख्स के साथ 17.10 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने दिसंबर 2021 से जून 2022 के बीच ऑनलाइन डेटिंग एप के झांसे में आकर कई बार पैसे ट्रांसफर किए थे। पीड़ित को ऑनलाइन एप के माध्यम से एक महिला से मिलवाने का वादा किया गया था।

Image

ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में बुर्जुग के साथ ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में बुर्जुग के साथ 17.10 लाख रुपये की ठगी
  • दिसंबर 2021 से जून 2022 के बीच कई बार ठगों ने कई बार मांगे पैसे
  • एक महिला की तस्वीर भेजी और पैसों का भुगतान करने को कहा

Pune Crime News: हर दिन साइबर ठगी के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। शातिर महिलाएं झूठे प्यार का झांसा देखकर अक्सर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा देती हैं। इतना ही नहीं डेटिंग एप पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी लोगों के साथ काफी धोखाधड़ी होती है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश करती रहती है। अब एक बार फिर डेटिंग एप के जरिए धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने बताया है कि, ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए 79 वर्षीय बुर्जुग के साथ 17.10 लाख रुपये की ठगी हो गई है।

घटना पुणे के वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने की है। इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित पॉपुलर नगर का निवासी है, जिसने 10 नवंबर को वारजे मालवाड़ी पुलिस थाने में डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

पिछले साल से ठगों के संपर्क में था पीड़ित

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित ने पिछले साल दिसंबर से जून 2022 के बीच ऑनलाइन डेटिंग ऐप के चक्कर में आरोपी को कई बार पैसे ट्रांसफर किए थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसे एक कॉल आया था, जिसमें एक महिला ने उससे कहा कि उसे ऑनलाइन ऐप के माध्यम से डेटिंग के लिए एक महिला से मिलवाया जा सकता है। इसके बाद फोन करने वाली महिला ने पीड़ित को एक महिला की तस्वीर भेजी और पैसों का भुगतान करने को कहा।

भुगतान की राशि बढ़ाती जा रही थी

पुलिस ने बताया है कि, फोन करने वाली महिला भुगतान की राशि बढ़ती जा रही थी। वहीं उसकी मांग के अनुसार पीड़ित भुगतान करता जा रहा था। मोटी रकम चुकाने के बाद, उसने महसूस किया कि उसे ठगा जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। उसने पुलिस में तुरंत शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस साइबर सेल की मदद के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि ऑनलाइन डेटिंग के चक्कर में अक्सर बहुत से लोग धोखाधड़ी का शिकार होते रहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article