पुणे

Pune Accident: तेज रफ्तार कार ने 12 लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

Pune Accident: पुणे में एक तेजर रफ्तार कार ने विश्रामबाग इलाके में टर्न लेने के बाद चाय की दुकान के पास 12 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां एक कार ने 12 लोगों को टक्कर मारी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है। पुणे के विश्रामबाग इलाके में एक कार ने टर्न लिया और फिर 12 लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा ड्राइवर की मेडिकल जांच करवाई जा रही है, ताकि पता लग सके कि हादसे के दौरान ड्राइवर नशे में था या नहीं। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि चाय की दुकान के पास खड़े ये सभी 12 के 12 छात्र सदाशिव पेठ में एमपीएससी प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजयमाला पवार और विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार, ड्राइवर नशे में था, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और नशे में होने की पुष्टि करने के लिए उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article