पुणे

Pune Road Accident: पुणे में भीषण हादसा, पिकअप से भिड़ी कार; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

पुणे के जेजुरी-जेजुरी मोरगांव रोड पर किर्लोस्कर कंपनी के पास एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच बुधवार रात जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा किर्लोस्कर कंपनी के सामने शाम करीब 7:15 बजे हुई। जेजुरी से इंदापुर जा रही एक कार ने पास में खड़े एक पिकअप टेंपो को टक्कर मार दी।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम होटल के बाहर जब पिकअप टेंपो से सामान उतारा जा रहा था, तभी पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ितों में टेंपो से सामान उतार रहे कर्मचारी, होटल मालिक और कार में सवार यात्री शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर एमएच 42 एएक्स 1060) जेजुरी से मोरगांव जा रही थी। इस दौरान कार ने श्रीराम ढाबा के सामने एक पिकअप टेम्पो (नंबर एमएच 12 एक्स एम 3694) को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में क्रेन बुलाकर, कार और पिकअप को रास्ते से हटाया गया। जिले में पिछले कुछ समय में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 15 जून को मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी और 18 लोग घायल हो गए थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें