Summer Special Trains : भारतीय रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में आपके घर आने की व्यवस्था कर दी है। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्य रेलवे ने पुणे से बिहार के दानापुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए 20 अतिरिक्त समर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन समर विशेष ट्रेनों का उद्देश्य गर्मियों के महीनों के दौरान यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को कवर करना है। तो आइये जानते हैं वो 20 समर स्पेशल ट्रेनें किन शहरों के बीच और किन रूटों पर चलेंगी।
पुणे-दानापुर-पुणे ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष (6 गाड़ियां)
- ट्रेन नंबर 01415 पुणे से 20, 24 और 28 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4 बजकर 30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01416 दानापुर से 22, 26 और 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 35 मिनट पुणे पहुंचेगी।
स्टापेज स्टेशन:
ये ट्रेनें अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेंगी। प्रत्येक ट्रेन में 22 ICF कोच यानी नीले कलर के होंगे, जिनमें 20 स्लीपर क्लास (अनारक्षित) कोच और 2 लगेज सह गार्ड के ब्रेक वैन शामिल होंगे।पुणे-गोरखपुर-पुणे (6 गाड़ियां)
- ट्रेन नंबर (01419) 20 और 28 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर पुणे से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- वहीं, ट्रेन नंबर (01420) 21 , 25 और 29 अप्रैल 2024 को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर गोरखपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।
स्टापेज स्टेशन:
ये गाड़ियां अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में रुकेंगी। प्रत्येक ट्रेन में 22 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें एक प्रथम एसी सह एसी 2 टियर, 8 एसी 3-टीयर, 6 स्लीपर क्लास और 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के साथ-साथ दो सामान सह गार्ड ब्रेक वैन लगे होंगे।पुणे-दानापुर-पुणे समर स्पेशल (8 गाड़ियां)
- ट्रेन संख्या (01417) पुणे से 18, 21, 25 और 29 अप्रैल 2024 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी।
- वहीं, ट्रेन नंबर (01418) 19, 22, 26 और 30 अप्रैल 2024 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजकर 45 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।
स्टापेज स्टेशन
ये गाड़ियां अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेंगी। प्रत्येक ट्रेन में 22 ICF कोच होंगे, जिनमें दो AC-3 टियर कोच, 18 स्लीपर क्लास कोच और 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे।
