पुणे

Pune Near Tourist Place: पुणे के पास में ये खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस, बजट में फिट है यहां का टूरिस्ट स्पॉट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 06:03 PM IST

Hill Stations Near Pune: अगर पुणे से किसी आसपास के हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए पंचगनी हिल स्टेशन बेहतर विकल्प हो सकता है। शांति और सुकून भरे इस टूरिस्ट प्लेस पर जाने के अनुकूल मौसम चल रहा है। पंचगनी टूरिस्ट प्लेस पूरी तरह से बजट में फिट और शानदार प्राकृतिक नजारों वाला हिल स्टेशन है।

Image

पुणे शहर से 101 किमी की दूरी पर स्थित खूबसूरत पंचगनी हिल स्टेशन है स्ट्रेस बूस्टर टूरिस्ट प्लेस

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे से 101 किमी की दूरी पर है पंचगनी हिल स्टेशन
  • अपने खूबसरत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है पंचगनी
  • पुणे से निजी वाहन से दो से ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है पंचगनी


Pune News: पुणे से पंचगनी घूमने जाने का प्लान बनाया जा सकता है। पंचगनी सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के बीच में बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पुणे से पंचगनी की दूरी केवल 101 किमी है। पुणे से निजी साधन से दो से ढाई घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि, यह हिल स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से लोकप्रिय है। बेहतरीन हिल स्टेशन होने के अलावा यहां का आर्किटेक्चर भी देखने लायक होता है।

पंचगनी के राजपुरी गुफा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि, यहीं पर वनवास के दौरान पांडवों ने भी आश्रय लिया था। राजपुरी गुफा कई पवित्र तालाबों के लिए भी मशहूर है। यह जगह वर्तमान समय में एक धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

पंचगनी में घूमने की जगह

पंचगनी के पास में पारसी प्वाइंट हरी भरी पहाड़ियों वाला खूबसूरत प्लेस है। पारसी प्वाइंट से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं बेहतरीन होता है। पंचगनी के टेबल लैंड को एशिया के दूसरे सबसे लंबे पर्वतीय पठार के रूप में जाना जाता है। समुद्र तल से तकरीबन 4500 फीट की ऊंचाई पर यह स्थित है। यह पंचगनी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण भाग है। यहां पर पर्यटक कई आनंदमई गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे कि, घुड़सवारी, ट्रैकिंग आदि। पंचगनी में इसके अलावा कई पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाते हैं।

पंचगनी में जाने का समय

पंचगनी घूमने का सबसे बेस्ट टाइम ठंड का मौसम में या फिर गर्मियों की शुरुआत में माना जाता है। अगर आप सितंबर से लेकर मई की शुरुआत के बीच में पंचगनी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको काफी आनंद आएगा। दिसंबर से फरवरी तक यहां काफी कड़ाके की ठंड पड़ती है।

पंचगनी ऐसे पहुंचे

बता दें कि, यहां आने के लिए लोहेगांव एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। पुणे से सड़कमार्ग से पंचगनी आसानी से पहुंचा जा सकता है। पंचगनी पहुंचने के लिए पुणे, मुंबई, महाबलेश्वर और सतारा से बसें भी चला करती हैं। यहां की सड़क अच्छी है। यहां पर निजी वाहन से भी पहुंचा जा सकता है। पंचगनी का निकटतम रेलवे स्टेशन सतारा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!