पुणे

Pune: पुणे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे सुविधाओं से लैस, जांच से लेकर इलाज तक सबकुछ होगा अत्याधुनिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 06:19 PM IST

Pune Health News: पुणे के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए पुणे के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं को शुरू कराया जाएगा। कई प्रकार के रोंगों का इलाज अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हो सकेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगों की जांच के लिए भी मशीनें लगवाई जाएंगी।

Image

पुणे के स्वास्थ्य केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की प्रशासन की योजना तैयार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. पुणे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाई जाएगी सुविधाएं
  2. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कई प्रकार की नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं होंगी शुरू
  3. स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे 21 करोड़ से अधिक


Pune News: पुणे के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे स्थानीय स्तर पर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस राशि से स्वास्थ्य केंद्रों का काम शुरू किया जाएगा। पुणे के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 13 तहसीलों में 101 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 546 उपकेंद्र आते हैं।

बता दें कि, ग्रामीण और उप जिला अस्पतालों की संख्या कुल 28 है। आयुर्वेदिक क्लीनिकों की संख्या 13 बताई जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भगवान पवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 21 करोड़ 54 लाख 91 हजार 71 रुपए के फंड की आवश्यकता थी। यह फंड प्रशासन की ओर से मिल गया है और अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी सर्जरी

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 28 प्रकार की नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिल सकेगी। आपातकाल के मामले में प्रारंभिक जांच और उपचार पहले आधे घंटे के भीतर ही किया जा सकेगा। समय पर जांच से मरीज की जान बचाने में काफी मदद मिलेगी। इन केंद्रों पर चिकित्सा सामग्री और सर्जिकल उपकरणों की उपलब्धता होने से कई तरह की सर्जरी की जा सकेगी।

इन रोगों का भी होगा प्राथमिक उपचार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सामग्री और उपकरण उपलब्ध होने से इन केंद्रों में 26 के स्थान पर 32 प्रकार के परीक्षण नि:शुल्क किए जाएंगे। रक्तचाप, मधुमेह, यकृत, गुर्दा विकार, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के रोगों की जांच और उपचार हो सकेगा। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद के अनुसार, प्राप्त चिकित्सा सामग्री और उपकरणों के कारण विशेषज्ञों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फर्नीचर के लिए 13 करोड़ 79 लाख रुपए, चिकित्सा सामग्री एवं उपकरणों के लिए 4 करोड़ 85 लाख 97 हजार और अन्य छोटे-मोटे मरम्मत के लिए 2 करोड़ 89 लाख 74 हजार रुपए की आवश्यकता थी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च करने के लिए 21 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध करा दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें