प्रयागराज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी वाले युवक को बिहार से किया गिरफ्तार

Maha Kumbh Mela News: गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के खिलाफ यूपी के प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी।

Image

धमकी देनेवाले युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज

Maha Kumbh Mela News: बिहार के पूर्णिया जिले से यूपी पुलिस ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम आयुष कुमार जायसवाल है। जिसने सोशल मीडिया पर नासिर पठान के नाम से यह धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर पुलिस के सहयोग से आयुष कुमार जायसवाल को भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल भवानीपुर के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी जय किशोर जायसवाल का पुत्र है। 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान नाम से महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी दी गयी।

इसके बाद प्रयागराज पुलिस के द्वारा धमकी देनेवाले युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कई स्तर से आईडी और आईडी चलाने वाले के संबंध में जांच शुरू किया गया।

प्रयागराज से आयी पुलिस टीम भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज में छापेमारी करते हुए धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार करके हुए उसे अपने साथ लेकर चली गयी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article