Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुठभेड़ में मारे गए दोनों आरोपियों की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इसको लेकर डीएम प्रयागराज ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी व अपना बयान दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही गोपनीय साक्ष्य भी उपलब्ध करा सकता है। डीएम प्रयागराज ने कहा है कि 31 मार्च तक इस मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे।
बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में वारदात से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया था। दोनों आरोपियों की पहचान शूटर विजय चौधरी और अरबाज के रूप में हुई थी। 27 फरवरी को अरबाज धूमनगंज के नेहरू पार्क में मारा गया था, जबकि विजय चौधरी को कौंधियारा इलाके में छह मार्च को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।
