प्रयागराज

उमेश पाल हत्याकांडः इधर अतीक के 'गुर्गे' के खिलाफ प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन, उधर गैंगस्टर की 40 संपत्तियों पर पुलिस की 'नजर'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 03:34 PM IST

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संगम नगरी में अली के मालिकाना हक वाली इमारत पर बुलडोजर चलता नजर आया।

उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार (दो मार्च, 2023) को बड़ा एक्शन हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में जिला प्रशासन की ओर से गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी सहयोगी सफदर अली की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस कार्रवाई से जुड़ा एक मिनट 17 सेकेंड्स की एक वीडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें संगम नगरी में अली के मालिकाना हक वाली इमारत को बुलडोजर ने कुछ ही देर में ढहा दिया।

अहमद फिलहाल जेल में बंद है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जिला पुलिस और प्रशासन ने उसकी लगभग 40 संपत्तियों (कसारी मसरी, करेली, हरवारा, सादियापुर, मुंडेरा, अटाला, गद्दोपुर और जिले के अन्य इलाकों में) को शॉर्टलिस्ट किया है। पुलिस, राजस्व और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अफसर अतीक की संपत्तियों के डिटेल्स जुटा रहे हैं। साथ ही वे यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं कि क्या उन्हें अवैध तरीकों से खरीदा गया था?

दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल के हालिया मर्डर में अतीक और उसके परिवार के सदस्यों का नाम आने के बाद 2018 में शुरू हुई कार्रवाई और तेज हो गई। वैसे, इससे पहले नवंबर 2022 में सीनियर पुलिस अफसरों ने अतीक की अवैध संपत्ति पर डोजियर तैयार किया था और बाद में प्रयागराज, कौशांबी और लखनऊ में कई प्रॉपर्टी कुर्क की थीं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article