प्रयागराज

प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाई तबाही; एक की मौत कई हुए घायल, इलाके मची अफरातफरी

प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने राह चलते कई लोगों को कुचल दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।

Image

प्रयागराज में तेज रफ्तार कार ने कई पैदल यात्रियों को कुचला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Prayagraj Car Accident: प्रयागराज के भीड़भाड़ वाले राजरूपपुर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दीवाली की खरीदारी में व्यस्त बाजार में अचानक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों और ठेलों को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को घायल कर दिया। इनमें से प्रदीप नामक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

यह घटना राजरूपपुर के लेबर चौराहे के पास हुई, जहां छोटी दीवाली के मौके पर बाजार में भारी भीड़ थी। सड़क के किनारे लाई, लावा, मिठाइयों, फूल-मालाओं और सजावटी सामान की दुकानें सजी थीं। अचानक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और कई ठेलों व वाहनों को रौंदते हुए लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल और बेहोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार झलवा से चकिया की ओर जा रही थी, तभी नियंत्रण खो बैठी। पुलिस को कार से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में था। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article