Prayagraj: प्रयागराज में महिला वकील की भाई गिरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कचहरी डाकघर में एक कर्मचारी को महिला एडवोकेट थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। वायरल वीडियो में महिला वकील पहले काउंटर पर बैठे कर्मचारी को कई थप्पड़ मार रही हैं। इसके बाद पास में बैठी महिला कार्मिक से भी मारपीट कर रही है। इस पूरे वाक्या के बाद लेडी वकील कॉल कर अपने साथियों को बुलाते हुए वीडियो में दिख रही है। मौके पर आए वकीलों ने भी डाकघर के दो और कर्मचारियों की धुनाई कर दी व मौके पर हंगामा बरपा दिया।
इसके बाद सूचना पर मौके पर आई कर्नलगंज पुलिस ने मामले को शांत करवाया। कर्नलगंज थाने के सीओ राजेश कुमार के मुताबिक, दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया है, वहीं वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
