UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यानी यूपी रोजवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। अब राजधानी लखनऊ से प्रयागराज सहित छह रूटों पर रोडवेज बसों के अलावा अनुबंध योजना के तहत प्राइवेट बसों का भी संचालन होगा। इसकी मंजूरी दे दी गई है। बस मालिकों से अनुबंध करने के बाद निगम मुख्यालय पर प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिवहन निगम संचालन अनुभाग के अनुसार, जिन राष्ट्रीयकृत रूटों पर रोडवेज बस कम है और यात्री ज्यादा हैं, वहां अनुबंध योजना के तहत निजी बसों का संचालन किया जाएगा। अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने पत्र भेजकर जल्द से जल्द बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्राइवेट बसों के आने से खराब बसें हट जाएंगी। दूसरी ओर, परिवहन निगम की राष्ट्रीयकृत मार्गों पर दौड़ रहीं अवैध बसों के बंद होने के कारण यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती।
