Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम नगरी में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ की परियोजनाओं को लेकर यूपी के मुख्य सचिव ने कई महकमों के आला अधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की। इस दौरान 1494 करोड़ रुपए की लागत से पूरे होने वाले 51 प्रोजेक्टस को मंजूरी दी गई।
प्रयागराज के सर्किट हाउस में अधिकारियों से महाकुंभ की परियोजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए सीएस मिश्र ने यातायात प्लान को लेकर पुलिस महकमे के अधिकारियों को शहर की जिन सड़कों पर महाकुंभ के दौरान यातायात संबंधी समस्याएं अधिक होने वाली हों, उनका खाका तैयार करने के निर्देश दिए। सीएस ने विभागवार अधिकारियों को आगामी 15 मार्च तक महाकुंभ से जुड़ी हर परियोजना का वर्क प्लान सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। वहीं सड़कों के निर्माण के दौरान रोड साइड प्लांटेशन व पार्किंग बनाने की भी बात कही।
