प्रयागराज

Prayagraj Magh Mela 2023 : माघ मेले के लिए जमीन आवंटन शूरू, पहले दिन दंडी बाड़ा नगर के संतों को दी जमीन, ये है पूरा अपडेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 02:10 PM IST

Prayagraj Magh Mela 2023 : जमीन आवंटन की प्रक्रिया में पहले दिन दंडी बाड़ा स्वामी नगर के संतों को जमीन अलॉट की गई। इसके बाद दंडी बाड़ा स्वामी नगर के संतों की ओर से माघ मेला-2023 की बसावट के लिए भूमि पूजन किया गया। 14 दिसंबर से जमीन आवंटन अन्य संस्थाओं को किया जाएगा। भूमि आवंटन की प्रक्रिया 25 दिसंबर तक चलेगी। इस बार पूर्व में सुविधाओं के तौर पर लिए गए सामान को नहीं लौटाने वाली संस्थाओं को सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। वहीं मेला प्राधिकरण ने जमीन आवंटन की तिथियों में बदलाव की संभावना भी जताई है।

Image

प्रयागराज में माघ मेले के लिए जमीन आवंटन शुरू। (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मेला 2023 के लिए जमीन आवंटन शुरू
  • जमीन मिलने के बाद संतों ने किया भूमि पूजन
  • पूर्व का सामान नहीं लौटाने वाली संस्थाओं को नहीं मिलेगी सुविधा

Prayagraj Magh Mela 2023 : संगम नगरी प्रयागराज में नए साल में लगने वाले माघ मेले को लेकर जमीन आवंटन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसमें पहले दिन दंडी बाड़ा स्वामी नगर के संतों को जमीन अलॉट की गई। इसके बाद दंडी बाड़ा स्वामी नगर के संतों की ओर से माघ मेला-2023 की बसावट के लिए भूमि पूजन किया गया।

गौरतलब है कि दंडी स्वामी नगर की बसावट के लिए माघ मेला इलाके के सेक्टर 4 और 5 में की गई है। मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक माघ मेला 2022-23 में साधु-संतों, संस्थाओं व अन्य को भूमि व सुविधाओं का आवंटन शुरू किया गया है।

14 व 15 दिसंबर को इन्हें होगी जमीन अलॉट

मेला अधिकारी के मुताबिक 14 और 15 दिसंबर को खाक चौक को जमीन दी जाएगी। इसके बाद 17 व 18 दिसंबर को आचार्य स्वामी नगर (आचार्य बाड़ा) को जमीन अलॉट होगी। वहीं 19 दिसंबर को संगम लोवर मार्ग, संगम अपर मार्ग,सरस्वती मार्ग व महावीर जी मार्ग को भूमि आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर को अन्नपूर्णा मार्ग, सेक्टर 1-2, परेड, शास्त्री गाटा, कबीर नगर, 21 दिसंबर को रामानुज मार्ग, गणपति मार्ग, जीटी मार्ग, अरैल, 22 दिसंबर को तुलसी मार्ग, 23 दिसंबर को त्रिवेणी मार्ग, हरिश्चंद्र मार्ग, 24 को काली मार्ग, गंगोली शिवाला मार्ग एवं 25 को समुद्र कूप मार्ग और इंटर लॉकिंग मार्ग सेक्टर -3, समयामाई मार्ग एवं अन्य संस्थाओं को जमीन अलॉट की जाएगी।

सुविधाओं के लिए करना होगा ये

Prayagraj Magh Mela 2023 मेला अधिकारी ने ये भी कहा है कि भूमि आवंटन की निर्धारित तिथियों को बदला भी जा सकता है। पूर्व में जिन संस्थाओं ने किसी वर्षों में टिन, टेंट व फर्नीचर आदि की सुविधाओं को लौटाया नहीं है। ऐसी संस्थाओं को इस माघ मेले में ये सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। गौरतलब है कि हर एक शिविर धारक को मेले समाप्त होने तब अपना शिविर लगाए रखना जरूरी होगा। वहीं सुविधा पर्ची, जमीन अलॉट करने के दो दिन बाद दी जाएगी। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि महामारी व आपात स्थिति में मेला प्राधिकरण समेत संबंधित सभी को नियमों की पालना करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें