प्रयागराज

Prayagraj: ऑनलाइन जुए में हार गया लाखों तो दोस्त को किया किडनैप, ऐसे रची साजिश की जान पुलिस रह गई हैरान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 07:34 PM IST

Prayagraj: आरोपी सर्वेश सिंह पटेल ऑनलाइन जुए में 37 लाख रुपए हार गया था। यही वजह थी कि, उसने अपने चार साल पुराने दोस्त को किडनैप करने की साजिश रची थी। सर्वेश ने बताया कि, वासु को अगवा कर सभी आरोपियों ने राजरूपपुर स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर उसके पिता को फोन कर रंगदारी मांगी थी। पीड़ित के पिता ने कॉल पर आरोपी की आवाज को पहचान लिया था। बस यहीं से आरोपी संदेह के घेरे में आ गया।

Image

प्रयागराज में दोस्त के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ऑनलाइन जुए में करीब 37 लाख की रकम गंवा बैठा था
  • कर्जा चुकाने के लिए दोस्त को किया अगवा
  • पीड़ित के पिता ने पहचान ली आरोपी की आवाज

Prayagraj: प्रयागराज पुलिस ने दोस्त को फिरौती के लिए अगवा करने के एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सर्वेश सिंह ऑनलाइन जुए में 37 लाख रुपए हार गया था। यही वजह थी कि, उसने अपने चार साल पुराने दोस्त को किडनैप करने की साजिश रची थी। पुलिस ने वारदात के काम में ली गई कार को भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, अरोपी अपह्रत स्टूडेंट के ही इलाके रामचंद मिशन रोड, मुंडेरा में रहता है। दोनों गत 4 सालों के दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है, आरोपी युवक ऑनलाइन गेमिंग साइट के जरिए जुए में करीब 37 लाख रुपए गंवा चुका था। दरअसल, आरोपी ने सेना से रिटायर अपने पिता से भी रुपए ले रखे थे। इसके अलावा उसने कई लोगों से बड़ी रकम उधार ले रखी थी। लोग उस पर कर्जा चुकाने का दबाव बना रहे थे।

ऐसे रची दोस्त के किडनैप की साजिश

एसीपी धूमनगंज नरसिंह नारायण सिंह के मुताबिक, आरोपी सर्वेश ने कर्जा चुकाने के लिए पैसों की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते दोस्त वासु के अपहरण की साजिश रची। पीड़ित के पिता का एक मैरिज हॉल है। जिसके चलते आरोपी ने पैसों के लिए उसे टारगेट बनाया। आरोपी ने अपने दो दोस्तों सर्वीर व अभि के साथ मिलकर वासु को अगवा करने का प्लान बनाया। एसीपी के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि, आरोपी ने उसे कॉल किया और बुलाया कि, उसको मैरिज हॉल में कार पार्क करनी है। जब पीड़ित मौके पर गया तो आरोपी के साथ दो युवक और कार में बैठे थे। आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर पहले तो बीयर पिलाई। इसके बाद उसे बेसुध करने का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसके हाथ- पांव रस्सी से बांधकर मुंह पर टेप चिपका दी। बाद में आरोपी मौके से रवाना हो गए।

ऐसे आए पकड़ में

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि, अगवा वासु को लेकर सभी आरोपी उसे जिले से बाहर ले जाने की फिराक में थे। वे पहले झूंसी पुल और फिर फाफामऊ की ओर गए मगर वहां पुलिस को देखकर लौट आए। बाद में वे पीड़ित को लेकर राजरूपपुर स्थित एक फ्लैट में ले गए और वहां ले जाकर बंधक बनाकर उसके पिता को फोन कर रंगदारी मांगी थी। डीसीपी अपराध सतीशचंद के मुताबिक, पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि, उसने सुल्तानपुर भावा करेली के शफीकुर्रहमान से एक महीने पूर्व ही फ्लैट किराए पर लिया था। पीड़ित के पिता ने कॉल पर आरोपी की आवाज को पहचान लिया था। इसके बाद आरोपी के परिजनों को कॉल की तो वहां से जानकारी मिली कि, आरोपी कहीं बाहर गया है। बस यहीं से आरोपी संदेह के घेरे में आ गया। अब पुलिस बाकी के दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें