प्रयागराज

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।

Image

मुख्तार की पत्नी पर कार्रवाई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रयागराज: पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिवंगत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित किए गए लखनऊ के चेल्सी टॉवर स्थित फ्लैट को मंगलवार को कुर्क कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि अफशां अंसारी ने यह संपत्ति ‘फ्लूम पेट्रोमैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से गिरोह बनाकर खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई इस संपत्ति का बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये आंका गया है। अफशां अंसारी फिलहाल फरार है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article