Property dispute in Amethi: अमेठी में दो भाइयों में संपत्ति विवाद को लेकर झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक 58 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
18 नवंबर को हुई दोनों पक्षों में मारपीट
यह घटना अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में की है। पुलिस के मुताबिक मिर्जागढ गांव में राम प्रकाश द्विवेदी (58) का अपने ही छोटे भाई राम शब्द द्विवेदी (52) के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था। जिसको लेकर 18 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दौरान राम प्रकाश घायल हो गए। उसने बताया कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।
लंबे समय से चल रहा था संपत्ति विवाद
मोहनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राम प्रकाश और राम शब्द दोनों सगे भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति का विवाद था और 18 नवंबर को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(इनपुट - भाषा)
