Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले शुक्रवार रात को भीषण हादसा हो गया। जहां एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चों भी शामिल हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनियंत्रित होने से टकराई कार
पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक स्कॉर्पियो कार नजीबाबाद से नहटौर के गांव नसीरपुर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायल
एएसपी ने बताया कि कार सवार सुलतान की पत्नी गुलफ्सा (28), आठ दिन की उसकी बेटी अनादिया, बड़ी बेटी अलीशा (छह) और बहन चांद बानो (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चला रहा सुलतान और उसका पांच वर्षीय बेटा शाद और भांजी अदीबा (14) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(इनपुट - भाषा)
