प्रयागराज

Chitrakoot Accident: बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट में रायपुरा थाना क्षेत्र में बोलरो की एक ट्रक से टक्कर हो गई। बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी जिसमें 11 लोग सवार थे। वहीं ट्रक भी रायपुरा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

Image

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा

Chitrakoot Accident News: चित्रकूट में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बोलरो और ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रयागराज से आ रही थी बोलेरो

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चित्रकूट के रायपुरा थाना क्षेत्र में हुई। बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी और ट्रक रायपुरा से प्रयागराज जा रहा था। बोलेरो सवार लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं। ये लोग अस्थि विसर्जन करके प्रयागराज से लौट रहे थे। तभी रास्ते में बोलेरो के ड्राइवर को झपकी आ गई। इस दौरान कर्वी की ओर से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे और हादसे के कारण सभी अंदर फंसे रह गए।

बोलेरो में सवार लोग

बोलेरो में 42 वर्षीय जमुना अहिरवार, उसकी पत्नी फूला (40), बेटे आकाश (15), राजा (25) और राज अहिरवार (18) थे। इसके अलावा नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मंगना (60), रामस्वरुप यादव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बोलेरो में सवार थे। जिनमें हरिराम, नन्हे, रामू, मोहन, रामस्वरूप और मंगना की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल और सीएचसी रामनगर में पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि इस सड़क हादसे में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article