लखनऊ

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत और 5 घायल

पीलीभीत में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। जिससे 6 लोगों की मौत 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। कार में 11 लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने खाई में गिरी कार को जेसीबी से बाहर निकाला और घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Image

पीलीभीत में भीषण हादसा

Pilibhit Car Accident: पीलीभीत में शादी समारोह से लौटते वक्त एक कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार में सवार सभी उत्तराखंड के निवासी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत के नेउरिया थाना क्षेत्र में में एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में 11 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) (पीलीभीत) अविनाश कुमार पांडे ने बताया, ‘‘उत्तराखंड के खटीमा से कुछ लोग यहां एक शादी में शामिल होने आए थे। वे मारुति अर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक का वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।’’

दो को मिली अस्पताल से छुट्टी

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में गिरी कार को जेसीबी से बाहर निकाला गया। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एसपी ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने हमें बताया है कि तीन लोगों को अस्पताल में मृत लाया गया था, जबकि अन्य तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article