Prayagraj News: संगम नगरी का प्रयागराज महज सनातनी आस्था के लिए ही नहीं जाना जाता। इस शहर की एक और खासियत है और वो है यहां के लजीज व्यजंन। बता दें कि, नए साल के जनवरी माह में यहां पर माघ मेला लगना है। अगर आप माघ मेले में त्रिवेणी संगम में स्नान का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां के खास स्वाद से लबरेज व्यंजनों को लुत्फ उठाना मत भूलियेगा। आपने सभी जगह नोटिस किया होगा कि, स्टीट्र फूड की मेकिंग ऑयल में ही होती है। मगर प्रयागराज में चाट को देशी घी में बनाया जाता है। तभी तो यहां के खाने का एक खास स्वाद होता है। तो आइए जानिए प्रयागराज में बनने वाले खास पकवानों के बारे में, ताकि जब आप यहां आए तो इनके जायके से रूबरू हो सकें।
प्रयागराज
Best Places to Visit in Prayagraj 2023: आपने दूध-जलेबी तो खाई होगी, मगर संगम नगरी प्रयागराज की दही-जलेबी है लाजवाब, खास है इन स्ट्रीट फूड्स का स्वाद
- Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 19, 2022, 05:43 PM IST
Best Food in Prayagraj: प्रयागराज के लोगों का नाश्ता दही - जलेबी के साथ होता है। ये यहां का मैन स्ट्रीम फूड है। यहां चाट को देशी घी में बनाया जाता है। तभी तो यहां के खाने का एक खास स्वाद होता है। यहां बिल्कुल अलग तरीके से गुड़ की जलेबी बनाई जाती है। जिसकी महक से ही मुंह में पानी आ जाता है। नमकीन के तौर पर नमकीन आलू -पापड़ प्रयागराज को एक अलग पहचान देते हैं। स्पाइसी आलू में लालमिर्च की भरमार होती है, जिसे मूंग दाल के पापड़ के साथ परोसा जाता है।
प्रयागराज की दही-जलेबी का है खास स्वाद
KEY HIGHLIGHTS
- संगम नगरी का खास ब्रेकफास्ट है दही - जलेबी
- हींग वाली सब्जी कचौड़ी की महक लोगों को लुभाती है
- गुड़ से बनीं जलेबी का स्वाद भी किसी से कम नहीं है
