प्रयागराज

Prayagraj: प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर, 108 निवेशकों के MoU हुए साइन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 15, 2023, 07:52 PM IST

investment in Prayagraj: जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट में शामिल हुए कई उद्यमी,108 निवेशकों के एमओयू पर हुए पर हुए हस्ताक्षर, 17 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न उद्योगों में निवेश से रोजगार मिलेगा।

Image

108 निवेशकों के MoU हुए साइन (प्रतीकात्मक फोटो)

Prayagraj News: योगी सरकार द्वारा प्रदेश में निवेशकों को सूबे में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किए जा रहे भागीरथ प्रयासों के तहत आज संगम नगरी प्रयागराज में जनपद इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया । निवेशकों ने इसमें विशेष रुचि जाहिर की है । समिट में 33,703 करोड़ के निवेश पर निवेशकों ने मोहर लगाई है। इससे जिले में रोजगार की वृहद संभावनाएं खुलेगी।

संगम नगरी में हुआ 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर

धर्म नगरी प्रयागराज के औद्योगिक विकास एवं रोजगार के लिए आज का दिन इतिहास में एक बड़े कीर्तिमान के नाम दर्ज हो गया। आज प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर निवेशकों ने मोहर लगा दी है। योगी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की मौजूदगी में यह मोहर लगी है। जिले में 108 निवेशकों ने इसमें अपनी सहमति प्रदान की है।

निवेश से 17 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

इस निवेश से प्रयागराज में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। इस निवेश से 17,175 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रयागराज शहर के ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के हॉल में यह जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट संपन्न हुआ।

निवेशकों को दी सरकार की तरफ से दी जा रही सहूलियतें

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की तरफ से निवेशकों को दी जा रही सहूलियत और सब्सिडी की विस्तार से जानकारी दी। यूपीसीडा, एमएसएमई , कृषि , उद्यान और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने प्रेजेंटेशन यहां दिए। समिट में मुख्यमंत्री की तरफ से निवेशकों को संबोधित वीडियो संदेश भी साझा किया गया। निवेशकों ने भी उत्तर प्रदेश में विकास की संभावनाओं पर उत्साह दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल के निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।

घरेलू निवेशकों का भी यूपी में निवेश के लिए विश्वास बढ़ा है

निवेशकों ने दोहराया कि असीम संभावनाओं के उत्तर प्रदेश में देश, विदेश के साथ ही घरेलू निवेशकों का भी यूपी में निवेश के लिए विश्वास बढ़ा है। इसीलिए बड़ी संख्या में निवेशक स्वयं आगे आ रहे हैं और एमओयू साइन कर रहे है, उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!