शहर

बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

बेगूसराय गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और बाइक भी बरामद की है। साथ ही साथ अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Image

बेगूसराय पुलिस का बड़ा एक्शन (सांकेतिक फोटो)

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपी नीतीश कुमार और गैर-नामजद आरोपी अमर निषाद उर्फ मक्का मदीना को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हथियार और घटना से जुड़ी एक बाइक भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस गैंगरेप कांड में कुल पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, बेगूसराय के एसपी मनीष ने एक प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले के बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम पर जिले की नजर बनी हुई है।

11 जून को हुई थी वारदात

इस घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया है कि 11 जून को चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ 5 अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि यह मामला 13 तारीख को दर्ज हुआ। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन अपराधी पुलिस के पकड़ से लगातार फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार दूसरे राज्य में सभी अपराधी छिपे हुए थे।

टेक्निकल आधार पर चला छापेमारी अभियान

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने लगातार टेक्निकल आधार पर छापेमारी अभियान चलाया और इसके तहत हुई एक आरोपी को पुलिस ने दियारा इलाके से और दूसरे आरोपी को फरीदाबाद जिले से गिरफ्तार किया। एसपी मनीष ने बताया है कि नीतीश अमर निषाद उर्फ मक्का मदीना ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article