शहर

गुजरात के लिए किसी वरदान से कम नहीं PMJAY-MA योजना, 6 साल में 2 लाख से अधिक लोगों को मिला कैंसर का मुफ्त इलाज

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गुजरात के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बीते 6 सालों में इस योजना के तहत 2 लाख से अधिक कैंसर मरीजों का इलाज निशुल्क किया गया है। मिडिल क्लास लोगों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

Image

गुजरात के किसी वरदान से कम नहीं PMJAY-MA योजना

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। यह योजना मिडिल क्लास लोगों के लिए किसी वरदान साबित हो रही है। यह योजना लोगों के लिए कैंसर जैसे गंभीर रोग के उपचार में किसी संजीवनी से कम नहीं है। अब कैंसर पीड़ितों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। गुजरात में कैंसर से पीड़ित लोग निःशुल्क इलाज प्राप्त कर पा रहे हैं। 4 फरवरी को पूरी दुनिया विश्व कैंसर दिवस मनाने जा रही है। इसका उद्देश्य कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इसके उपचार, रोकथाम और निदान के महत्व को लोगों समझाना है। बता दें कि इस साल विश्व कैंसर दिवस की थीम "यूनाइटेड बाय यूनीक" है। इस बीच कैंसर की लड़ाई में गुजरात सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है।

गुजरात के लिए वरदान बना PMJAY-MA

गुजरात में PMJAY-MA योजना के तहत 6 वर्ष में 2 लाख से अधिक कैंसर मरीजों को निःशुल्क इलाज दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से 6 वर्षों में 2,855 करोड़ से अधिक की पूर्व अनुमोदित राशि स्वीकृत की गई है।

GCRI ने निभाई कैंसर मरीजों के ट्रीटमेंट में अहम भूमिका

इस योजना के तहत कैंसर मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज देने में GCRI ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट गुजरात सरकार और गुजरात कैंसर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से संचालित रिसर्च इंस्टीट्यूट है। कैंसर के उपचार और देखभाल में यह उभरकर सामने आया है।

आंकड़ों में समझे GCRI का महत्व

कैंसर मरीजों के उपचार सुविधा देने के संदर्भ में GCRI के महत्व को आंकड़ों से समझना हो तो वर्ष 2024 में GCRI ने 25,956 कैंसर के मामलों को उपचार की सुविधाएं दी हैं। इसमें 17,107 मामले गुजरात से हैं, 8,843 अन्य राज्यों (विशेषकर मध्य प्रदेश से 4,331, राजस्थान से 2,726, उत्तर प्रदेश से 1,043, शेष अन्य राज्यों से) से हैं, और 6 कैंसर के मामले अंतरराष्ट्रीय हैं। ये आंकड़े GCRI की विशेष कैंसर देखभाल में विश्वसनीयता को दर्शाते हैं। इसके अलावा GCRI द्वारा कैंसर जागरूकता को लेकर समय-समय पर कई अभियान भी चलाए जाते हैं। वर्ष 2024 की ही बात करें तो उस साल GCRI ने 78 कैंसर स्क्रीनिंग कैंप्स लगाए जिसका लाभ 7,700 लोगों ने लिया। इसी तरह, 22 अवेयरनेस लेक्चर भी आयोजित किए गए, जिसका लाभ 4,550 लोगों ने लिया, और इसी तरह GCRI ने 41 रक्तदान शिविर भी आयोजित किए, जिसके अंतर्गत 3,395 बॉटल्स संग्रहित किए गए।

गुजरात में स्थापित किए गए 35 जिला डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 में गुजरात में PMJAY-MA योजना की शुरुआत की थी। इसके परिवर्तनकारी पहल के तहत गुजरात के सभी जिलों में 35 ड्रिस्ट्रिक्ट डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर स्थापित किए गए थे, जो कैंसर के ट्रीटमेंट में आवश्यक हैं। इन सेंटरों में GCRI और उनके अन्य 3 सैटेलाइट सेंटर सिद्धपुर, राजकोट और भावनगर के सहयोग से, जिला अस्पतालों में स्थित डिस्ट्रिक्ट डे केयर कीमोथैरेपी सेन्टर्स आवश्यक उपचार सेवाएं, टेली-कंसल्टेंसी सेवाएं और आवश्यक दवाइयां प्रदान करते हैं। दिसंबर 2024 तक, इन सभी डे केयर कीमोथेरेपी सेन्टर्स के माध्यम से 71,000 से अधिक कैंसर मरीजों ने 2 लाख 3 हजार से अधिक कीमोथेरेपी सेशन्स (Cycles) लिए हैं। इससे न केवल मरीजों को आवश्यक इलाज मिला है, बल्कि इससे मरीजों और उनके परिवार का समय और खर्च भी बचा है। इस प्रकार कैंसर की लड़ाई में गुजरात सरकार ने मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!