Which Is The Best City For Study In India: हर साल लाखों विद्यार्थी बेहतर कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रोजगार के अवसर और पढ़ाई के माहौल की तलाश में अलग अलग शहरों का रुख करते हैं। हाल ही में वैश्विक हायर एजुकेशन एनालिटिक्स संस्था ने बेस्ट स्टूडेंट सिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुंबई भारत का सबसे अच्छा छात्र शहर है। पिछले साल मुंबई क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज लिस्ट में 97वें नंबर पर था। हालांकि इस बार 7 स्थान की बढ़त के साथ 91वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली को छात्रों के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर बताया गया है। बता दें यह रैंकिंग यूनिवर्सिटी की क्वालिटी, खर्च की क्षमता, नौकरी मिलने की संभावना और छात्रों के कुल अनुभव के आधार पर दुनिया भर के शहरों का आकलन करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का नंबर 1 छात्र शहर कौन सा है। साथ ही यहां आप दुनिया के बेस्ट स्टूडेट सिटी के बारे में भी जान सकते हैं।
QS Best Student Cities: भारत का सबसे बेस्ट स्टूडेंट सिटी
क्यूएस टॉप स्टूडेंट सिटीज की लिस्ट में मुंबई भारत का सबसे बेस्ट स्टूडेंट सिटी है। यहां इसे 91वीं रैंक और 61.8 स्कोर मिला है। वहीं दिल्ली की रैंक 99 है। इसे कुल 60.3 स्कोर मिला है। इसे छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर बताया गया है।

QS Best Sutudent City 2027
QS Best Student City 2027: Direct Link
QS Best Student Cities 2027: दुनिया का बेस्ट स्टूडेंट सिटी
दुनिया के सबसे बेस्ट स्टूडेंट सिटी की बात करें तो इसमें साउथ कोरिया का सियोल शहर सबसे टॉप पर है। यहां इसे कुल 100 स्कोर मिले हैं। दूसरे नंबर पर जापान का टोक्यो शहर, इसे कुल 98 स्कोर मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम का लंदन शहर है। लंदन को कुल 97.3 स्कोर मिला है। इसके अलावा मेलबर्न को कुल 4 रैंक मिली है, इसे कुल 94.8 स्कोर मिला है।जबकि जर्ममनी के मुनीच (Munich) शहर 5वें नंबर पर है। स्टूडेंट बेस्ट सिटी में इसे ओवरऑल 94.1 स्कोर मिला है।
इस रैंकिंग में कई बातों का ध्यान रखा जाता है, जैसे कि एम्प्लॉयर की गतिविधियां, रहने-सहने का खर्च, शहर की यूनिवर्सिटीज़ की क्वालिटी और अभी वहाँ पढ़ रहे स्टूडेंट्स की राय।
