शहर

Ayodhya News: 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे PM मोदी, एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ayodhya News: पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो लगभग 15 किलोमीटर लंबा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो के लिए आयोध्या में रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। पीएम मोदी यहां एयरपोर्ट के साथ- साथ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का भी होगा लोकार्पण करेंगे।

Image

PM मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में करेंगे रोड शो

Ayodhya News: पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी यहां नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो के लिए रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। अयोध्या के पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेडिंग के लिए सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आयोध्या एयरपोर्ट के मुख्य गेट से न होकर एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से निकलेंगे। पीएम मोदी का रोड शो लगभग 15 किलोमीटर लंबा होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट से एनएच 27 होते हुए धर्म पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक से जाएंगे और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या स्टेशन के पुनर्विकास के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एयरपोर्ट के पास स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आयोध्या के कई हिस्सों से गुजरेगा पीएम मोदी का रोड शो

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी का रोड शो करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा। यह एनएच- 27, धर्म पथ, लता मंगेशकर चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार, मोहबरा चौराहे से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन तक जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए शनिवार को आयोध्या के सीनियर अधिकारियों के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article