शहर

Free Food in Vrindavan: नए साल पर वृंदावन जाने का बना रहे हैं प्लान तो न पालें खाने की टेंशन, इन जगहों पर मिलता है मुफ्त में खाना; जानें समय और लोकेशन

Free Food in Vrindavan: नए साल पर अगर आप भी वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन का प्लान बना रहें हैं तो ये खबर आप के लिए है। वृंदावन में नए साल पर लाखों की संक्या में श्रद्धालु आते है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए अच्छेऔर सस्ते खाने की तलाश किसी चुनौती से कम नहीं होती है। इस लेख में हम आप को वृंदावन की उन जगहों के बारे में बतायेंगे, जहां आप ना सिर्फ अच्छा खाना मिलेगा बल्कि कई जगहों पर मुफ्त में भी आप को बेहतरीन खाना खाना को मिल जायेगा।

Image

वृंदावन जाने का बना रहें हैं प्लान तो जान लीजिए कहां मिलेगा सबसे बेस्ट खाना

Photo : iStock

Free Food in Vrindavan: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी समेत अनेक धार्मिक मंदिर हैं जहां दर्शन करने रोजाना लाखों की स्ंख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के सामने अच्छे और सस्ते खाने की तलाश किसी चुनौती से कम नहीं होती है। आज हम आपको इस लेख में वृंदावन की 6 ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहें हैं, जहां खाना या तो फ्री या फिर बहुत कम कीमत में आसानी से मिल जाएगा।

Vrindavan

Vrindavan

जगन्नाथ रसोई

बता दें केशी घाट के पास परिक्रमा रोड पर स्थित जगन्नाथ रसोई जिसे जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इस रसोई में आपको सिर्फ 20 रुपये में अनलिमिटेड खाना मिल जाएगा। इसकी क्वालिटी भी अच्छी होती है। जगन्नाथ रसोई में खाने का मेन्यू भी बदला रहता है। यहां खाने में आपको रोटी, चावल, दाल, 2 तरह की सब्जी और मिठाई मिलेगी। यह रसोई सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 और शाम को 6:30 से 9:30 बजे तक खुलती है।

Free Food in Vrindavan

Free Food in Vrindavan

श्री जी की रसोई

वृंदावन में अटल्ला चुंगी के पास स्थित श्री जी की रसोई में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिल्कुल मुफ्त में खाना दिया जाता है। हालांकि आपको पहले अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद आप यहां खाना खा सकते है। इस आश्रम में आपको खाने में आपको रोटी, सब्जी, दाल और चावल मिलेंगे। इसके अलावा मिठाई भी खाने में मिलेगी। श्री जी की रसोई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 7 से 9 बजे तक ही खुलती है।

Vrindavan

Vrindavan

चना पूआ आश्रम

वृंदावन में अटल्ला चुंगी के पास एक और जगह है जिसे चना पूआ आश्रम के नाम से जाना जाता है। इस आश्रम पर आपको सुबह की चाय से लेकर रात का डिनर भी बिल्कुल फ्री में मिल जाएगा। पूआ आश्रम में सुबह 7 बजे आपको को खाने की चीजे मिल जाएहगी। इस आश्रम में आपके सुबह 9 बजे पूड़ी-सब्जी, दोपहर में चाय-पकौड़ी और शाम 5 बजे से आपको पूड़ी, सब्जी, दाल और चावल के साथ रात खाना भी मिल जायेगा। इस आश्रम में आपको कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है।

Food in Vrindavan

Food in Vrindavan

फोगला आश्रम

वृंदावन के फोगला आश्रम एक ऐसा आश्रम है जहां आपको रहने के लिए अच्छे कमरों के साथ-साथ खाना भी किफायती दामों पर मिल जाएगा। खाने के लिए आपको सिर्फ 60 रुपये देने होंगे। जिसमें आपको जमीन पर बैठा कर अनलिमिटेड खाना परोसा जाता है। यहां पर आपको खाना सुबह 10:30 और शाम को 8:00 से मिलेगा।

Vrindavan

Vrindavan

श्री जी सदन

अगर आपको बजट की कोई चिंता नहीं हैं और आप घर जैसा खाना खाना चाहते हैं तो आपके लिए वृंदावन का श्री जी सदन सबसे बेस्ट विकल्प रहेगा। श्री जी सदन में आपको रोटी चावल के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां, मिठाई, पापड़ समेत सलाद भी खाने में मिल जायेगा। आपको श्री जी सदन में प्रत्येक थाली के लिए 90 रुपये देने होंगे। श्री जी सदन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 और शाम को 8:30 से 10:30 तक खुलता है। इसके अलवा श्री जी सदन में आपको रहने के लिए भी आपके बजट के हिसाब से मिल जायेंगे।

Vrindavan

Vrindavan

वृंदावन के परिक्रमा रोड पर स्थित है अनिरुधाचार्य का गौरी गोपाल आश्रम है, यहां भी आपको फ्री में खाना मिलेगा। इस जगह सुबह 8 से ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। बता दें कि गौरी गोपाल आश्रम में पूरे दिन आपको खाना मिल सकता है। इसी वजह से यहां काफी ज्‍यादा भीड़ रहती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article