शहर

Pilibhit News: बाइक पर सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 04:39 PM IST

Pilibhit News: पीलीभीत में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार पति, पत्नी और बहन की मौत हो गई। उनके साथ डेढ़ महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

Image

पीलीभीत सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। गांव औरिया और जनकपुरी के बीच टनकपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा के जानकारी पुलिस को शुक्रवार को मिली।

बाइक पर सवाल तीनों लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार, सरोज कुमारी (अजय कुमार की पत्नी) और सुमन (अजय कुमार की बहन) के तौर पर की गई है। ये गांव औरिया के निवासी थे। बाइकर इन तीनों के अलावा अजय कुमार और सरोज का डेढ वर्षीय बेटा भी था, जो फिलहाल गंभीर रूप से घायल है।

ट्रक की टक्कर लगने से गई जान

न्यूरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी जानकारी के अनुसार, अजय कुमार, उनकी पत्नी, बहन और बेटा ग्राम भमोरा में रामलीला मेला देखने गए थे। मेला देख कर ये चारों बाइक पर वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान टनकपुर राजमार्ग पर जनकपुरी चौराहे के निकट भूसे से भरा ट्रक तेज रफ्तार आ रहा था। ट्रक से बाइक को टक्कर लगने की वजह से बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस टक्कर में उनका पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलते ही वे सभी अस्तपताल पहुंचे। अजय कुमार, सरोज कुमारी और सुमन का शव देख परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'