शहर

Himachal Pradesh: कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा; खाई में पिकअप गिरने से पंजाब के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जदरांगल के पास एक पिकअप ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। हादसा चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास हुआ, जब वाहन अनियंत्रित हो गया। घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Image

कांगड़ा जिले में खाई में पिकअप गिरने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangra Pickup Truck Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जदरांगल के पास एक पिकअप ट्रक गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार पंजाब के चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह वाहन कांगड़ा स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर पंजाब के मोगा लौट रहा था। चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मोगा जिले के भगीके गांव निवासी किरण (35), सुखजिंदर सिंह (35), जगसीर सिंह (38) और परमजीत कौर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article