शहर

Patna Encounter: पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार

Patna Police Encounter: पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की बिश्नोई गैंग के सदस्य परमानंद यादव के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Image

पटना में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़

Patna Police Encounter: बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार हो गया। जिसकी पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर पहले से ही 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी ने फरार होने की कोशिश में पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेउर थाना पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद एक अपराधी फरार होने की नीयत से बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। बेउर थाना ने मसौढ़ी थाना को इसकी सूचना दी गई। मसौढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक एनएच 22 लाला बीघा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाता हुआ देखा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तब वह बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

झारखंड का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने बताया कि परमानंद यादव झारखंड के लातेहार का रहने वाला है। इसका संबंध राहुल सिंह गिरोह से है, जबकि राहुल सिंह गिरोह का संबंध लॉरेंस विश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। अभी पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने आगे बताया कि यह भी पता चल रहा है कि यह व्यक्ति पहले विदेश यात्रा कर चुका है। इसके खिलाफ 18-20 से भी ज्यादा हत्या, डकैती, लूट, अपहरण के मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, परमानंद मुख्य रूप से लातेहार जिला के चेतर, चंदवा गांव का निवासी है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article