Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पटना के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का भव्य आयोजन होने रहा है। आज श्रद्धालु लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्य प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मध्य रात्रि को श्री कृष्ण का रोहिणी नक्षत्र में जन्म हुआ था।आज के दिन विधि अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। एक तरफ जहां लोग घर में श्री कृष्ण का श्रृंगार करके उनकी पूजा करते हैं वहीं कई मंदिरों में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है। (Janmashtami 2023 ISKCON Delhi Live Darshan)
पटना के इस्कॉन टेंपल में भगवान श्री कृष्ण को सुनहरी पोशाक में सजाया गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर को इस वर्ष फूलों से सजाया गया है। कहा जाता है कि वृंदावन के कारीगरों ने राधा पार्थसारथी के कपड़े और गहने तैयार किए हैं। आज यानी 7 सितंबर को यहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जानें कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगल आरती, दर्शन आरती, महा अभिषेक और भोग का समय। इस दिन सुबह 4:30 बजे मंगल आरती हुई उसके बाद सुबह 7:30 बजे दर्शन आरती हुई। फिर रात को 10:00 बजे महाभिषेक शुरू होगा। महाभिषेक के बाद रात को 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस दिन श्रीकृष्ण को केक का भी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात को 12:30 बजे महाआरती होगा और 1:00 बजे मंदिर के कपाट बंदकर दिए जाएंगे। इस दिन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस्कॉन मंदिर वृंदावन (ISKCON Temple Vrindavan) जिसे श्री कृष्ण बलराम मंदिर भी कहा जाता है पर आरती, अभिषेक, झूलन सेवा, लड्डू नैवेद्य सेवा और गौ पूजन जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन महा अभिषेक और अर्धरात्रि आरती के लिए ऑनलाइन स्पेशल इवेंट भी आयोजित किया जाता है। आप इस्कॉन वृंदावन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी 2022 का महोत्सव यहां देख सकते हैं (ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti)
