पटना

SIR के बाद भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी : समस्तीपुर और वैशाली के वोटरों के नाम बख्तियारपुर की लिस्ट में

बिहार में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद भी काफी गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। बीएलओ को निर्देश दिया गया था कि वे मतदाताओं से संपर्क करके उनके नाम, पते, उम्र आदि की जानकारी इकट्ठा करें और आवश्यकतानुसार जोड़-घटाव करें। लेकिन बीएलओ ने फर्जी मतदाताओं के नाम नहीं हटाए।

Image

SIR के बाद भी वोटर लिस्ट में मिल रही गड़बड़ियां (फोटो - PTI)

Photo : PTI

बिहार में SIR को लेकर बवाल अब भी थमा नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार हमलावर है। मतदाता सूची में गड़बड़ियां अब भी सामने आ रही हैं। ऐसे ही मामले बख्तियारपुर के हरदासपुर दियारा समेत पांच पंचायतों में सामने आए हैं। यहां मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं।

इन गड़बड़ियों में सैकड़ों मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा स्थानों पर दर्ज हैं। हरदासपुर दियारा पंचायत में लगभग 300 लोगों के नाम समस्तीपुर और वैशाली जिले की मतदाता सूची में भी पाए गए हैं। इसके अलावा, काला दियारा, चिरैया रूपस, रूपस महाजी और रामनगर सतभैया पंचायतों में भी कई मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान इन नामों को सूची से हटाया नहीं गया। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को मतदाताओं से संपर्क कर उनकी जानकारी इकट्ठा करने और नामों को जोड़ने या घटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने फर्जी मतदाताओं के नामों को निरस्त करने के बजाय उन्हें वैसे ही छोड़ दिया।

बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र 180 के हरदासपुर दियारा पंचायत में समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा संख्या 137 के कई मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वैशाली के महनार विधानसभा 129 के कुछ मतदाता भी शामिल हैं। इस प्रकार, हरदासपुर पंचायत में तीन-तीन विधानसभा और लोकसभा के लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article