Voter Adhikar Yatra in Supaul: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार मंगलवार को सुपौल पहुंची। इस दौरान आयोजित रोड शो में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। जिसको लेकर एक ओर जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर राजनीति हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
रोड शो में शामिल हुए ये दिग्गज नेता
सुपौल में मंगलवार को रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और महागठबंधन के नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेता रोड शो में मौजूद रहे।
इस रोड शो के दौरान एक विवादास्पद घटना भी सामने आई। जानकारी के अनुसार भीड़ में शामिल महागठबंधन के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा रोड शो की भीड़ में तिरंगे झंडे को लापरवाही से जमीन पर गिरा दिया और उस पर पैर रख दिया। तिरंगे का अपमान होते देख लोगों में आक्रोश फैल गया और कई जगह इस घटना की चर्चा तेज हो गई।
