पटना

पटना में बदमाश बेखौफ, दरवाजे पर खड़ी तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या

पटना में एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और उसकी हत्या कर फरार हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पटना में दिन दहाड़े एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला दानापुर के रूपसपुर के अर्पण बैंक कॉलोनी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इसमें बच्ची की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

इधर, घटना की सूचना पटना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। इस घटना पर एएसपी दीक्षा ने बताया कि तीन साल की बच्ची की हत्या की घटना सामने आई है। गोली लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सीने में गोली लगी थी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हो गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन धाराओं के आधार पर जांच शुरू हो गई है। एफएसएल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें