पटना

तेजस्वी यादव ने BJP को बताया गुंडों और लफंडरों की पार्टी, NDA के 'बंद' को बताया फेल

Bihar Bandh: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बंद के दौरान महिला टीचरों के साथ बदसलूकी की गई, एंबुलेंस को रोका गया। लोगों को परेशान किया गया। साथ ही तेजस्वी यादव ने भाजपा को गुंडों और लफंदरों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह बंद जनता ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

Image

तेजस्वी यादव ने BJP को बताया गुंडों और लफंडरों की पार्टी, NDA के 'बंद' को बताया फेल

Bihar Bandh: आज NDA ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दिये जाने के ख़िलाफ़ बिहार बंद बुलाया था, इस दौरान सड़कों पर भाजपा सहित NDA के सभी घटक दल के नेता उतरे और बंद का समर्थन किया, लेकिन तेजस्वी कहा कि एनडीए का बिहार बंद पूरी तरह से नाकाम हो गया, यहां की जनता ने बंद को पूरी तरह से फेल कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोगों ने बिहार में बंद का ऐलान किया था। सभी ने देखा कि कैसे बंद के दौरान महिला टीचरों के साथ बदसलूकी की गई, एंबुलेंस को रोका गया। लोगों को परेशान किया गया। लेकिन इसके बाद भी भाजपा का यह बंद यहां की जनता ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।तेजस्वी यादव ने कहा कि सही मायने में भाजपा गुंडों और लफंडरों की पार्टी है।

बता दें कि पीएम मोदी की मां के अपमान करने को लेकर एनडीए ने आज बिहार में बंद की घोषणा की थी। इस दौरान यह दावा किया गया कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा को नहीं रोका जाएगा। न ही किसी को बेवजह परेशान किया जाएगा, ये बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए ही बुलाया गया था जिसे NDA के सभी घटक दलों की महिला मोर्चा की सदस्य लीड कर रही थी।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article