पटना

इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुए तेज प्रताप यादव; खोला नया अकाउंट, समर्थकों से की जुड़ने की पहल

बिहार के हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने हाल ही में नया इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से वे समर्थकों से सीधे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरजेडी से निष्कासन के बाद यह कदम उनकी नई राजनीतिक सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है।

Image

तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Tej Pratap Yadav New Instagram Account: बिहार के हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपना नया इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया है, जिसके जरिए वे अपने समर्थकों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने अपने नए अकाउंट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है और एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे विभिन्न स्थानों पर अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि सपनों को पाने की चाहत, मेहनत को अपना साथी बना लेती है। हर सुबह एक नया अवसर है, बस खुद पर विश्वास रखो। हार मानने से पहले, एक बार और प्रयास करने की सोचो। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव का एक पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसका यूजरनेम "tejpratapyadavrjd" है और जिसमें आरजेडी से जुड़ी पहचान शामिल है। हालांकि, वर्तमान में तेज प्रताप यादव आरजेडी और अपने परिवार से छह साल के लिए निष्कासित किए जा चुके हैं।

यह निष्कासन एक वायरल फोटो विवाद के बाद हुआ था, और खुद उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर करने का निर्णय लिया था। हाल ही में तेज प्रताप ने यह भी ऐलान किया कि वे आगामी चुनाव महुआ विधानसभा सीट से लड़ेंगे, और यदि आवश्यक हुआ तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने नया फेसबुक अकाउंट भी शुरू किया है और आम जनता से जुड़ने की अपील की है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें