पटना

Bhagalpur में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे टूटे; पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

बिहार के भागलपुर स्थित नवगछिया बिहपुर में पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेसवे ट्रेन पर पथराव होने की खबर है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Image

पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

भागलपुर : देश की सबसे हाईस्पीड ट्रेनों में सुमार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लगातार शरारती तत्वों के निशाने पर है। ताजा मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है, जहां नवगछिया बिहपुर हाईटेक वंदे भारत एक्सप्रेस को एक बार फिर शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है। पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने तैनाती बढ़ा दी।

घटना उस वक्त हुई जब वंदे भारत ट्रेन पटना से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही थी। उसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं। घटना की सूचना लगते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शरारती तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। खासकर बिहार क्षेत्र से ऐसे मामले अधिक आए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, पिछले साल 11 दिसंबर को गया में ही ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेसवे पर पत्थर फेंके गए। इस दौरान इंजन से सटे दूसरे कोच की 4 खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए थे। गनीमत थी कि सीट के सामने बैठे किसी यात्री को चोटें नहीं आई थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article