पटना

Sandesh Assembly Election 2025: क्या है संदेश सीट पर समीकरण, RJD मारेगी हैट्रिक या JDU मारेगी जीत की बाजी

Sandesh Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। यहां 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतदान की गणना। इस बीच आइए आपको बिहार की 243 सीटों में शामिल संदेश विधानसभा सीट के उम्मीदवारों से लेकर अन्य आवश्यक जानकारी दें।

Image

संदेश विधानसभा सीट

Sandesh Assembly Election 2025: संदेश विधानसभा क्षेत्र बिहार के भोजपुर जिले में स्थित है। यह क्षेत्र सोन नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां के लोगों की मुख्य आजीविका कृषि है। इस सीट पर 17 बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन इस सीट पर किसी एक पार्टी का कब्जा नहीं रहा। सीट की वफादारी किसी एक पार्टी के प्रति नहीं रही है। यहां कभी कांग्रेस तो कभी राष्ट्रीय जनता दल समेत कई पार्टियों ने जीत हासिल की है। आइए अब आपको संदेश सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों और चुनाव की तिथि के बारे में बताएं।

कब बनी थी संदेश विधानसभा सीट

बिहार की संदेश विधानसभा सीट की स्थापना 1957 में हुई थी और उसी साल यहां चुनाव भी हुए थे। 1957 में हुए चुनाव में कांग्रेस के झमन प्रसाद ने जीत हासिल कर विधायक बने। 1957 से लेकर 2020 तक यहां 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2025 में यहां 18 विधानसभा चुनाव होने वाला है। इन चुनावों में सबसे अधिक 4 बार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने जीत का झंडा लहराया। 2 बार कम्युनिस्ट पार्टी, 1-1 बार भारतीय जनता पार्टी, जनता दल और लोक दल ने जीत हासिल की थी।

संदेश विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव की तिथि

बिहार के भोजपुर जिले में स्थित संदेश विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होने हैं। बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होने हैं। 14 नवंबर को मतगणना के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

संदेश विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
दीपू राणावत यादव राष्ट्रीय जनता पार्टी
राधा चरण साहजनता दल यूनाइटेड

संदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की किरण देवी की जीत हुई थी। इस चुनाव में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के विजेंद्र यादव और लोक जनशक्ति पार्टी की श्वेता सिंह को हराया था। चुनाव में किरण देवी को 79,599 वोट मिले थे, जबकि विजेंद्र यादव ने 28,992 वोट प्राप्त किए थे।

उम्मीदवार का नामपार्टी वोट
किरण देवी राष्ट्रीय जनता दल79599
विजेंद्र यादवजनता दल यूनाइटेड28,992
श्वेता सिंहलोक जनशक्ति पार्टी28,500

संदेश विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,91,632 थी। इसमें अनुसूचित जाति की संख्या यहां 16.15 प्रतिशत है और मुस्लिम मतदाता 5 प्रतिशत हैं। बता दें कि 2020 की तुलना में 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2,94,047 हो गई है। 2025 में मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'