पटना

Bikram Assembly Election 2025: बिक्रम विधानसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, कौन मारेगा जीत की बाजी?

Bikram Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। यहां 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतदान की गणना। इस बीच आइए आपको बिहार की 243 सीटों में से बिक्रम विधानसभा सीट के बारे में बताएं।

Image

बिक्रम विधानसभा चुनाव कब होगा

Bikram Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। 243 विधानसभा सीटों में शामिल बिक्रम विधानसभा सीट पटना का एक प्रखंड है। यह सीट चुनावी चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस सीट पर 10 साल के बाद कमल खिलाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है, तो वहीं कांग्रेस लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से मैदान में डटी हुई है। आइए अब आपको बिक्रम विधानसभा सीट पर मुख्य उम्मीदवारों और चुनाव की तिथि के बारे में बताएं।

कब बनी थी बिक्रम विधानसभा सीट

बिहार के पटना में स्थित बिक्रम विधानसभा सीट दूसरे आम चुनाव के दौरान यानी 1957 में स्थापित की गई थी और पहले चुनाव में कांग्रेस की मनोरमा देवी जीत हासिल कर पहली विधायक बनी थी। 1957 से 2020 तक यहां करीब 16 बार विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया। इन चुनावों में सबसे अधिक बार जीत की बाजी 5 बार कांग्रेस ने मारी। उसके बाद 4 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, 3 बार भारतीय जनता पार्टी, एक-एक बार जनता पार्टी, भारतीय क्रांति दल और लोक जनशक्ति पार्टी ने जीत हासिल की। बता दें कि पिछले 10 साल से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमा रखा है। इस बार भी कांग्रेस सीट पर मजबूती से डटे रहने का प्रयास कर रही है।

बिक्रम विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव की तिथि

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होने वाले हैं। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान बिक्रम विधानसभा सीट पर मतदान 1 चरण यानी 6 नवंबर को होगा, जिसमें जनता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट करने पहुंचेगी।

बिक्रम विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नामपार्टी
अनिल कुमार कांग्रेस
सिद्धार्थ सौर भारतीय जनता पार्टी
मंटू कुमार जेएसपी
रामप्रवेश यादव बीएसपी

बिक्रम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव ने एक बार फिर जीत हासिल की। बता दें कि 2015 में भी सिद्धार्थ सौरव इस सीट से जीते थे। उन्होंने 2010 में जीत हासिल करने वाले अनिल कुमार को हराया है। 2020 में हुए चुनाव में सिद्धार्थ सौरव ने 86,177 वोट प्राप्त किए थे और बीजेपी के अनिल कुमार को 14,439 वोट मिले थे। एक बार फिर 2025 में होने वाले चुनाव में बीजेपी के अनिल कुमार और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। यह मुकाबला बहुत दिलचस्प होने वाला है।

उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
सिद्धार्थ सौरव कांग्रेस86,177
अनिल कुमारइंडीपेंडेंट50,717
अनिल कुमारबीजेपी14,439

बिक्रम विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

चुनाव आयोग के अनुसार, यहां की कुल जनसंख्या 5,32,443 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 2,73,398 और महिलाएं 2,59,045 हैं। एक जनवरी 2024 के चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार, कुल मतदाता 3,16,053, पुरुष मतदाता 1,65,219, महिला मतदाता 1,50,816 और थर्ड जेंडर मतदाता 18 हैं। 2020 में हुए चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3,08,429 थी। यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 20.51 प्रतिशत, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 5 प्रतिशत और शहरी मतदाताओं की संख्या 11.05 प्रतिशत रही। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 3,16,053 हो गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'