पटना

बिहार विधानसभा में बैठने को लेकर हंगामा, CM की कुर्सी तक पहुंचे RJD विधायक; मार्शल ने जबरन हटाया

बिहार विधानसभा में गुरुवार को बैठने के लिए हंगामा हो गया। आरजेडी विधायक भाई विरेंद्र कुमार सीएम नीतीश कुमार की कुर्सी तक पहुंच गए। इसके बाद मार्शल ने उन्हें वहां से हटाया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Bihar News: बिहार विधानसभा में विधायकों के बैठने को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। सदन में भारी बवाल के बीच विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ आ बैठे। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुई नोकझोंक में आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए, जिसके बाद मार्शल ने उन्हें जबरन खींचकर हटाया।

क्यों हुआ हंगामा?

बता दें कि सदन में विश्वास मत के दौरान पाला बदलने वाले विधायकों के सत्तापक्ष की तरफ बैठने को लेकर बवाल हुआ। सत्तापक्ष की तरफ सीट पर जाकर कई विपक्षी विधायक बैठ गए। इस पर विधानसभा के स्पीकर ने सदस्यों को चेतावनी दी।

तेजस्वी यादव ने दिया बयान

वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में सिटिंग अरेंजमेंट में तीन सत्र से आरजेडी के बागी विधायक मंत्रियों के सीट पर बैठ रहे हैं। नियमानुसार आज भी वे आरजेडी के एमएलए हैं। उन्होंने कहा कि सदन नियम कायदे से चलता है। विधानसभा अध्यक्ष पर हमें विश्वास है।

बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबका सीट अलॉट है। कोई भी कहीं कैसे जा कर बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि जब हमने आरजेडी के बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो अभी तक उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सरकार की आंख खोलने के लिए हमलोग भी मंत्रियों के सीट पर जा कर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी एमएलए भाई वीरेंद्र सीएम की सीट के पास जाकर खड़े हो गए थे, न कि बैठ गए थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article