पटना

कटिहार में चावल की कालाबाजारी का पर्दाफाश; 350 मीट्रिक टन अनाज गायब, हिरासत में 2 आरोपी

बिहार के कटिहार जिले में चावल की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में गोदाम से 350 मीट्रिक टन चावल गायब और कुछ बोरियों में ईंटें भरी मिलीं। मौके से 3 लाख रुपये नकद बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Image

कटिहार में चावल की कालाबाजारी (सांकेतिक फोटो: Canva)

Katihar Rice Black Market: बिहार के कटिहार जिले के तीनगछिया कृषि बाजार समिति के गोदाम में चावल की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आलोक चंद चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें एजीएम और मार्केटिंग ऑफिसर मौके से नदारद मिले। जांच में पता चला कि गोदाम में रखे 2950 मीट्रिक टन अनाज में से लगभग 350 मीट्रिक टन चावल गायब है।

छापेमारी के दौरान, एसडीएम ने एजीएम के निजी ड्राइवर ऋषि की स्विफ्ट डिजायर कार से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए, जिसे ड्राइवर ने एजीएम की रकम बताया। इसके अलावा, चावल की कुछ बोरियों में अनाज की जगह लगभग 50-50 किलोग्राम की ईंटें भरी मिलीं। एसडीएम ने बताया कि बीते कुछ दिनों से चावल की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है, और आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article